एजेंसी न्यूज

⚡हेड कांस्टेबल ज्ञानदेव प्रभाकर वारे करते हैं लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, कहा- नौकरी नहीं आत्मसंतुष्टि के लिए करता हूं ये काम

By Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कब्रिस्तान या श्मशान घाट का नाम सुनते ही या उसके आसपास से गुजरने पर मन सिहर सा जाता है, कभी इन जगहों पर जाना पड़े तो मन शोक और वितृष्णा से भर जाता है, ऐसे में मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल ज्ञानदेव प्रभाकर वारे के बारे में आप क्या कहेंगे जो हर दिन ऐसे लोगों को उनके आखरी सफर पर पूरे सम्मान के साथ रवाना करने का बीड़ा उठाए हैं, जो पुलिस और अस्पताल के रिकार्ड में ‘लावारिस’ के तौर पर दर्ज हैं। पिछले दो दशक में वह 50 हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करवा चुके हैं, जिनमें 50 कोरोना संक्रमित शामिल हैं।

...

Read Full Story