पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची में गैर-स्थानीय मतदाताओं को शामिल करने के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध मार्च निकाला. पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी के नेतृत्व में कई नेताओं ने यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क के निकट पार्टी के मुख्यालय से मार्च शुरू किया.
...