⚡जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने गिलानी के निधन के बाद स्थिति को संभालने के लिए बलों की सराहना की
By Bhasha
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद पेशेवर तरीके से स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) और सेना की मंगलवार को सराहना की.