⚡1,999 रुपये में जियो फोन, 2 वर्ष तक की असीमित कॉलिंग के साथ प्रति माह 2 जीबी डेटा भी मिलेगा.
By Bhasha
रिलायंस जियो ने शुक्रवार को जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए नई पेशकश की. ‘नया जियोफोन 2021 ऑफर’ नाम से जारी इस पेशकश के तहत 1,999 रुपये चुका कर जियोफोन खरीदने पर ग्राहक को 2 वर्ष तक की असीमित कॉलिंग के साथ प्रति माह 2 जीबी डेटा भी मिलेगा.