कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध के जल्द समाधान के प्रति केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बुधवार को आश्वस्त दिखे. उन्होंने किसानों के साथ जारी वार्ता को ‘‘कार्य प्रगति पर है’’ (वर्क इन प्रोग्रेस) बताया और भरोसा जताते हुए कहा कि यह आखिरी दौर में है. उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार ‘‘संवेदनशील’’ है और उनकी समस्या के हल की दिशा में क्या किया जा सकता है, यह सरकार ने देखा है.
...