⚡जम्मू : प्रतिद्वंद्वी समूह के हमले के विरोध में किन्नरों के समूह ने राजमार्ग अवरुद्ध किया
By Bhasha
जम्मू में किन्नरों के एक समूह ने प्रतिद्वंद्वी समूह द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में सोमवार को यहां एक राजमार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारी किन्नरों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.