⚡जायसवाल का दूसरी पारी में भी शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचा शेष भारत
By Bhasha
भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दूसरी पारी में भी शतक जमाया जिसके दम पर शेष भारत ने शनिवार को यहां ईरानी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के सामने 437 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा.