⚡Ind vs Eng 1st Test Day 3: रविंद्र जडेजा ने दिलायी टीम इंडिया को बढ़त, बारिश ने किया मजा किरकिरा
By Bhasha
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बाद आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित तीसरे दिन शुक्रवार को यहां पहली पारी में 95 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की.