⚡मुंबई में रुक-रुककर हो रही है बारिश, रेल सेवाएं सामान्य
By Bhasha
मुंबई में बुधवार को रुक-रुककर बारिश हुई लेकिन रेल तथा परिवहन सेवाएं बाधित नहीं हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया जो दिखाता है कि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.