सीफर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम का हिस्सा थे. वह बीमारी से उबरने के बाद न्यूजीलैंड वापसी पर यहां 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर हैं. स्वदेश लौटने के 24 घंटे पहले वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें लीग स्थगित किये जाने के बावजूद भारत में रुकना पड़ा था.
...