श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत से अपने अभियान का आगाज करने वाली भारतीय महिला टीम मंगलवार को यहां अपने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की लय बनाये रखने की होगी. भारतीय टीम ने रविवार को मेजबान श्रीलंका पर नौ विकेट की बड़ी जीत के साथ एकदिवसीय मैचों में लगातार सातवीं सफलता हासिल की.
...