⚡बिजली क्षेत्र की मांग बढ़ने के बावजूद अगस्त में भारत का कोयला आयात घटा
By Bhasha
देश का कोयला आयात इस साल अगस्त में 2.7 प्रतिशत घटकर 1.52 करोड़ टन रह गया. देश के बिजली संयंत्रों में कोयला संकट के बीच आयात में यह गिरावट दर्ज हुई है. एक साल पहले समान महीने में भारत ने 1.56 करोड़ टन कोयले का आयात किया था.