राजेश्वरी गायकवाड़ (नौ रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद शेफाली वर्मा (60) और कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 48) की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि तीन मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया.
...