इससे एक दिन पहले ही भारतीय पुरूष टीम ने जर्मनी को 5 . 4 से हरााकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था. भारतीय महिला टीम ने भी दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हाफटाइम तक 3 . 2 की बढत बना ली. ब्रिटेन ने हालांकि दूसरे हाफ में जबर्दस्त आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
...