रबाडा ने अग्रवाल को आगे खेलने के लिये उकसाया और गेंद उनके बल्ले का किनारा छूकर दूसरी स्लिप में खड़े ऐडन मार्कराम के हाथों में चली गयी. अग्रवाल ने जब खाता भी नहीं खोला था तब वह पारी के तीसरे ओवर में उन्हें जीवनदान मिला था. भारत का स्कोर दो विकेट पर 33 रन था. तब कोहली और पुजारा क्रीज पर उतरे और दोनों ने पारी को संभाला.
...