भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मछली पकड़ने वाले जहाज से 3,000 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ (Narcotics) जब्त किया है. इस जहाज के विदेशी मूल का होने की आशंका है. एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना का जहाज 'सुवर्ण' अरब सागर में निगरानी गश्त पर था और इसी दौरान इसका सामना मछली पकड़ने वाले जहाज से हुआ, जो संदिग्ध स्थिति में वहां से गुजर रहा था.
...