⚡‘चीन, पाक की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं के चलते भारतीय बलों को हमेशा सतर्क रहना होगा’
By Bhasha
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) विपिन रावत ने रविवार को कहा कि चीन और पाकिस्तान की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को देखते हुए भारत के सशस्त्र बलों को हमेशा चौकन्ना रहना होगा और विवादित सीमाओं तथा तटीय क्षेत्रों में तैनाती वर्ष भर रखनी होगी.