विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से पटरी पर लौट रही है, घरेलू खपत बढ़ रही है और औद्योगिक उत्पादन कोविड-19 के पहले के स्तर पर है. मुरलीधरन ने कहा कि भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सुधार, क्रियान्वयन और बदलाव के मंत्र से ‘‘दीर्घकालिक’’ ढांचागत सुधार किए हैं.
...