⚡भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से दी शिकस्त, 41 साल बाद ओलंपिक में मिला पदक
By Bhasha
सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता.