तेरहवीं में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, ‘‘पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी हम सभी के मुखिया थे और उनका ना रहना, प्रदेश और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है.’’ स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी के तेरहवीं में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई सांसद और विधायकों के साथ ही उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए.
...