डीआरडीओ के एक सूत्र ने बताया कि चिकनी सतह वाली यह मिसाइल अग्नि श्रृंखला का उन्नत स्वरूप है जिसका ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर चल प्रक्षेपक से प्रायोगिक परीक्षण किया गया. तटीय हिस्से पर लगे परिष्कृत ‘ट्रैकिंग रडार’ और टेलीमेटरी के जरिए इसके प्रक्षेप पथ की निगरानी की गई.
...