भारत ने गहरे वित्तीय संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) को बुधवार को ईंधन खरीद के वित्तपोषण के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी. इसके मुताबिक, पड़ोसी देश को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए गए.
...