⚡राजस्थान में पशुओं पर कहर बरपा रहा है लाइलाज लंपी रोग, सैकड़ों गायें मरीं
By Bhasha
एक संक्रामक, लाइलाज चर्म रोग ने राजस्थान में पशुओं पर मानों कहर बरपाया हुआ है. राज्य में लगभग तीन महीने में 1200 से अधिक गायों की इससे मौत हो चुकी है और 25000 मवेशी संक्रमित हैं.