केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयकर विभाग अगले महीने की शुरुआत में करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसका इस्तेमाल आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने और अन्य कर संबंधित कार्यों के लिए किया जा सकेगा. विभाग करदाताओं के अनुकूल आयकर रिटर्न भरने के लिये नई वेबससाइट सात जून को पेश करेगा.
...