⚡प्रयागराज में स्कूली बच्चों के बीच गैंगवार से बढ़ी बमबाजी की घटनाएं
By Bhasha
प्रयागराज में शरारती प्रवृत्ति के स्कूली बच्चों में हीरो बनकर दूसरे बच्चों पर रौब जमाने की वजह से पिछले कुछ महीनों में बमबाजी की घटनाओं में तेजी आई है. अलग अलग स्कूलों के इन बच्चों ने सोशल मीडिया पर अपना- अपना गिरोह बनाया है. पुलिस ने यह बात कही.