⚡तिहाड़ जेल से आए वीडियो में सत्येंद्र जैन पैरों की मालिश कराते दिखे
By Bhasha
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें वह तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटे और पैरों की मालिश कराते दिखते हैं. जैन (58) धनशोधन के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.