⚡भाजपा के घोषणापत्र में रामायण विवि की स्थापना, संतो-पुजारियों के लिए विशेष बोर्ड गठित करने का वादा
By Bhasha
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. इसमें अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय के निर्माण और बुजुर्ग संतो, पुजारियों तथा पुरोहितों के कल्याण के लिए विशेष बोर्ड बनाने का भी वादा किया गया है.