⚡Noida: होटल में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, प्रबंधक सहित चार लोग गिरफ्तार
By Bhasha
पुलिस ने थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 41 में स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में होटल के प्रबंधक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल का मालिक और उसकी पत्नी फरार हैं.