⚡आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को मिले नौकरी के एक हजार से अधिक अवसर
By Bhasha
महामारी की स्थिति के बावजूद, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के छात्रों को 2020-21 के अकादमिक सत्र में पहले चरण के प्लेसमेंट के आठवें दिन तक नौकरी के एक हजार से अधिक अवसर प्राप्त हुए. संस्थान की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई.