⚡Delhi: अगर 48 घंटे में जल संकट का हल नहीं निकला तो डीजेबी अध्यक्ष के घर की आपूर्ति काट देंगे: BJP अध्यक्ष
By Bhasha
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अगर अगले 48 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी के गंभीर जल संकट का समाधान नहीं होता तो पार्टी की प्रदेश इकाई दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन के आवास की पानी की आपूर्ति रोक देगी.