⚡अगर भाजपा के ‘स्टिंग’ में सच्चाई है तो सीबीआई मुझे चार दिनों के भीतर गिरफ्तार करे: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
By Bhasha
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा उस कथित ‘स्टिंग’ ऑपरेशन वाले वीडियो को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे, जिसमें आबकारी नीति मामले के एक आरोपी को दिखाया गया है.