पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर आशंका जतायी कि अगर राज्य में टीकों की आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई तो कोविड की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का आबादी घनत्व बहुत अधिक होने के बावजूद उसे टीकों की “बहुत कम खुराकें” मिल रही हैं और प्रधानमंत्री से टीकों की आपूर्ति बढ़ाने की अपील की.
...