⚡लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा, कहा- सत्ता में आए तो 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर
By Bhasha
कांग्रेस ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को ‘‘होली से पहले मोदी सरकार का तोहफा’’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र को राजस्थान सरकार से सीख लेकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 500 रुपये से कम करना चाहिए.