उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए विस्फोट में एक दुकानदार और एक राहगीर घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि एक किग्रा आईईडी को टाइमर लगा कर रखा गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उससे आसपास की इमारतों में कंपन महसूस की गई और इलाके में कुछ देर यातायात अवरूद्ध हो गया.
...