⚡James Anderson ने कहा- ऐसा लगता है लार्ड्स पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूं
By Bhasha
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने यहां भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान लार्ड्स पर सातवीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने के बाद कहा कि वह इस एतिहासिक मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.