⚡बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल का बड़ा खुलासा, कहा- मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी
By Bhasha
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर सीट से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि जब उन्हें अप्रैल में कोविड-19 हुआ तो उन्हें भी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाये गये, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी।