कोहली ने शतक पूरा करने के बाद रजिता पर एक और करूणारत्ने पर लगातार दो छक्के मारे.
अय्यर इसके बाद लाहिरू कुमारा की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी धनंजय डिसिल्वा को कैच दे बैठे.
कुमारा ने लोकेश राहुल (07) जबकि रजिता ने सूर्यकुमार यादव (04) को पवेलियन भेजा. कोहली ने कुमारा के अंतिम ओवर में दो छक्के और एक चौके के साथ 106 गेंद में 150 रन पूरे किए.
...