लंदन, 15 अगस्त (द कन्वरसेशन) विषैले सांप अपने नुकीले दांतों का उपयोग कर विषाक्त तत्वों को किसी अन्य जीव के शरीर में प्रवेश कराते हैं. ‘वेनम फैंग्स’ कहे जाने वाले उनके ये दांत खांचे और नलिका में ढले विशेष होते हैं जो काटने से होने वाले घाव में जहर को पहुंचाने में मदद करते हैं. सभी जानवरों में विशिष्ट रूप से सांपों में मौजूद ये खांचेदार और नलीदार दांत कई बार विकसित हुए हैं.
...