⚡उत्तराखंड में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1925 नए मामले
By Bhasha
उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त उछाल आया और 1925 नए मरीज सामने आए जो इस वर्ष एक दिन में आया सर्वाधिक आंकड़ा है. इसके अलावा, महामारी से पीड़ित सात अन्य मरीजों ने दम तोड़ दिया.