अधिकारियों के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान से संबंधित अलगग-अलग घटनाओं में पास के पालघर में दो लोगों की और ठाणे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बीएमसी ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे और शाम साढ़े पांच बजे के बीच जब चक्रवात मुंबई तट के करीब से होते हुए गुजरात की ओर बढ़ा तब दक्षिणी मुंबई में कोलाबा में 189 मिमी और सांताक्रुज में 194 मिमी वर्षा दर्ज की गयी.
...