⚡केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, आठ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी
By Bhasha
केरल में अल्पविराम के बाद बृहस्पतिवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हुई. वहीं, मौसम विभाग ने अत्याधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए राज्य के आठ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.