⚡गुजरात के राजकोट, जामनगर में भारी बारिश, 200 से अधिक लोगों को बचाया गया
By Bhasha
गुजरात के राजकोट और जामनगर जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई और बाढ़ में फंसे हुए 200 से अधिक लोगों को बचाया गया जबकि दोनों जिलों में सात हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.