⚡कृषि कानूनों और किसानों के आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
By Bhasha
प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत में गतिरोध बरकरार रहने के बीच उच्चतम न्यायालय नए कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं और दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा।