भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 12ए में उस स्थान पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा में शामिल हुए, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग हर हफ्ते नमाज़ अदा किया करते थे. पूजा का आयोजन हिंदू संगठन, संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने किया था. गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को उस स्थान पर नमाज़ अदा नहीं की जानी थी.
...