अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार तीन नोबॉल फेंकी जिसमें मेंडिस ने एक चौके और एक छक्के से 19 रन जुटाए. मेंडिस ने पंड्या के अगले ओवर में भी छक्का जड़ा और फिर पहले मैच के हीरो मावी का स्वागत दो चौकों से किया जिसमें एक चौका नोबॉल पर लगा. श्रीलंका ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए.
...