ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा ने मोहम्मद नवाज (12) को बोल्ड करके पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया. नवाज के 28वें ओवर में आउट होते ही बारिश आ गई और खेल दोबारा शुरू होने पर मैच को 42 ओवर का कर दिया गया. इफ्तिखार अहमद ने वेलालागे पर चौके के साथ 32वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.
...