⚡राजधानी एक्सप्रेस पटरी पर रखे गए सीमेंट के खंभे से टकराई
By Bhasha
मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण गुजरात के वलसाड के निकट रेलवे पटरी पर कथित रूप से कुछ बदमाशों द्वारा रखे गए सीमेंट के एक खंभे से टकरा गई. इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.