गुजरात में भाजपा विधायक वी डी जलावाडिया रविवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर आ गए, जिसमें वह सूरत के सारथना में स्थित सामुदायिक कोविड केयर सेंटर में एक रोगी के लिये सिरींज में रेमडेसिविर का इंजेक्शन भरते दिख रहे हैं. सूरत के कामरेज विधानसभा क्षेत्र से विधायक जलावाडिया रेमडेसिविर इंजेक्शन कोविड-19 रोगी को लगाए जाने से पहले उसे सिरींज में लोड करते देखे जा सकते हैं.
...