⚡Gujarat: अहमदाबाद में ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया गया
By Bhasha
गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार को सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए घोषित केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में बिना अनुमति के एकत्रित हुए 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.