ग्रीव्स ने गेंदबाजी में भी स्कॉटलैंड को वापसी दिलायी. मुशफिकुर रहीम (36 गेंदों पर 38) और शाकिब अल हसन (28 गेंदों पर 20) जब बांग्लादेश को शुरुआती झटकों से उबार रहे थे तब ग्रीव्स ने इन दोनों को लगातार ओवरों में आउट किया. बांग्लादेश की टीम आखिर में सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी. इस तरह से स्कॉटलैंड ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये.
...